पुरुष प्रताड़ना को लेकर निकाली जागरुकता रैली
हजारीबाग गैर सरकारी संस्था सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन ने मंगलवार को कोर्ट परिसर औ
हजारीबाग : गैर सरकारी संस्था सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन ने मंगलवार को कोर्ट परिसर और झंडा चौक पर पुरुष प्रताड़ना को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। छोटे छोटे मामलों पर पुरुषों पर दर्ज किए जा रहे प्रताड़ना के मामले में जागरूक करने एवं समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया था। रैली निकाल लोग महिलाओं द्वारा कानून के दुरूपयोग के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की। बताया कि विभिन्न थानों में दहेज, बलात्कार व अन्य तरह के झूठे मुकदमे दर्ज है। बताया कि इस मामले में सख्त कानून बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करने वालों के खिलाफ सख्ती करनी होगी। बताया कि पुरुष के हित में भी कानून बनाया जाए। रैली में शामिल लोग मर्द को भी दर्द होता है, झूठा मुकदमा दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करो सहित कई अन्य नारे लगा रहे थे। मौके पर काउंसलर शशांक सिन्हा, अंकित सिन्हा, मो. काशिफ, माफताब आलम, मनीष सिन्हा व अन्य शामिल थे।