भरपूर बारिश से किसानों के चेहरे खिले
संसू चरही सावन महीने में खेती कार्य के लिए किसानों को खेतों में पानी के लिए बूंद-बूंद
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:39 AM (IST)
संसू, चरही : सावन महीने में खेती कार्य के लिए किसानों को खेतों में पानी के लिए बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा था। ठीक इसके विपरीत भादो चढ़ते ही हर रोज जमकर बारिश हो रही है। खेतों में धानों की रोपाई के बाद नित्य पानी की पूर्ति हो जा रही है। किसानों के बीच एक कहावत भी है। धान-पान नित्य स्नान। किसानों को और कुछ भी नहीं चाहिए। गिनती की बारिश त्योहारों के साथ होते जाय तो धान की फसल में जो विलंब हो रहा था, तो वह पूरा हो गया। भदई सब्जियां भी धीरे-धीरे निकलना शुरू हो गए है। रविवार को जमकर बारिश चुरचू प्रखंड क्षेत्र में हुई है। सभी छोटी बड़ी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। खेतों में भरपूर पानी का जमाव हो चुका है। यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित ही हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें