बैंको से ऋण लेकर करें छोटे-छोटे कारोबार : विधायक
संसू बरही बरही के विजैया ग्राम पंचायत में जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित आजीविका महिला ग्र
संसू, बरही : बरही के विजैया ग्राम पंचायत में जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में 13 महिला समूहों की दीदियां शामिल हुई। प. सिंहभूम से आए एसआर सीआरपी सुलामी साह व सावित्री देवी ने ग्राम संगठन से जुड़ने के बाद होने वाले लाभ के बारे में दीदियों को बतलाते हुए कहा कि उन्हें बैंक से करीब 50 हजार तक ऋण मिलता है। वहीं विधायक मनोज यादव ने महिलाओ को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होने की बात कही। दीदियों को प्रोत्साहित कर कहा कि आप बैंको से ऋण लेकर छोटे छोटे कारोबार से जुड़ सकते है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आय में वृद्धि लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर ने दीदियों को कहा कि उनके परिश्रम और सशक्तिकरण से ही परिवार और गांव की उन्नति होगी। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। जीप मुनेजा खातून प्रतिनिधि मो. कयूम ने कहा कि गांवों में भी रोजगार के अवसर हैं जिसे अपनाकर महिलाएं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हो सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके आर्थिक उन्नयन में मदद के लिए वे हमेशा तैयार हैं। सरकार महिलाओ के लिए कई कल्याणकारी योजनाए ला रही है। मुखिया दशरथ यादव ने कहा महिलाओ में जागरूकता बढ़ी है और आजीविका से जुड़कर महिलाएं संगठित हो रही है। इससे पहले ग्राम सं़गठन सखी मण्डल अध्यक्ष उर्मिला, सचिव संतोषी देवी, कोषाध्यक्ष अंजू देवी आदि दीदियों ने उपस्थिति अतिथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मंच संचालक आईपीआरपी जन्नत हुसैन ने किया। मौके पर अतिथियों ने महिला ग्राम संगठन के बीच बही- रजिस्टर्ड वितरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, कोल्हुआकला मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल यादव, पंसस कांति देवी, अजय दुबे, समाजसेवी सुरेश प्रसाद, गणेश सखी मंडल, दुर्गा सखी मंडल, पार्वती सखी मंडल, शिवशक्ति सखी मंडल, सरस्वती सखी मंडल, लक्ष्मी सखी मंडल, संतोषी सखी मंडल आदि के अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावे बड़ी संख्या में महिला मंडल कि दीदियाँ उपस्थित थी।