राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप
संसू बरही बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के खुर्दजवाड गांव स्थित डीलर सौंदर्ज महिला मंड
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:41 PM (IST)
संसू, बरही : बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के खुर्दजवाड गांव स्थित डीलर सौंदर्ज महिला मंडल के खिलाफ कई ग्रामीण उपभोक्तओं ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस बावत ग्रामीणों ने प्रखंड खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने व उचित राशन दिलाने की गुहार लगाई है। गुहार लगाने वालों में श्यामा देवी, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, सुदामा देवी, राधा देवी, कमिया, विमला, रामचंद्र राम, चित्र लाल यादव, कुंती देवी, गणेश यादव, इस्माइल मियां समेत 24 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इधर राशन डीलर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें