Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भटके बुजुर्ग को सोशल मीडिया ने मिलाया परिजनों से

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ के बनासो में भटक कर आए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग गुली तुरी को

By JagranEdited By: Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:48 AM (IST)
Hero Image
भटके बुजुर्ग को सोशल मीडिया ने मिलाया परिजनों से

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ के बनासो में भटक कर आए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग गुली तुरी को परिजन से मिलवाने में सोशल मीडिया माध्यम बना है। अधिक उम्र होने से बुजुर्ग की याददाश्त कमजोर हो गई है। वे खुद का नाम पता सही-सही बता पाने में असमर्थ हैं। बनासो आए बुजुर्ग को देखकर वहां के समाजसेवी प्रयाग पासवान ने उनसे नाम पता पूछा। लेकिन, कोई जानकारी नही दे पाए।

श्री पासवान ने उन्हें घर ले जाकर खाना खिला कर अपनी देखरेख में रखा व उनकी तस्वीर वाट्सएप के जरिए कईयो के साथ साझा करते हुए बुजुर्ग को परिजनों तक पहुंचाने की अपील की। इसकी जानकारी पर प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकंदर अली ने बुजुर्ग की तस्वीर फेसबुक में अपलोड कर दी। फेशबुक में बुजुर्ग की पहचान कर उनका नाती अलकडीहा के मुन्ना उन्हें खोजते हुए बनासो आ पहुंचा। उसके साथ सिकंदर अली भी बनासो आए थे। दोनों बुजुर्ग को अपने साथ लेकर चले गए। बताते हैं कि बुजुर्ग चिचाकी खूंटा गांव स्थित अपने घर से बेटी के ससुराल अलकडीहा आए थे। वहां से वे अपनी नतनी के घर कुरकनालो जाने की जिद कर रहे थे। बुजुर्ग अकेले घर से निकलकर बनासो आए थे।