मतदाता जागरूकता के लिए बनाया मानव शृंखला
विष्णुगढ़ विष्णुगढ़-गोमियां एसएच स्थित यहां के सात माइल मोड़ से करंज मोड़ तक गुरुवार को
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़-गोमियां एसएच स्थित यहां के सात माइल मोड़ से करंज मोड़ तक गुरुवार को दो किमी मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने पर जोर दिया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत बनाए गए मानव श्रृंखला में उपस्थित बीडीओ अमित भगत एवं सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने लोकतंत्र में कायम वोट के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि चुनाव में मतदान करना बेहद जरूरी है। मतदान करने में मतदाताओं को कतई नहीं चूकना चाहिए। चुनाव में एक एक मत अहम होता है। उन्होंने आगामी 6 मई को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील की। मानव श्रृंखला में विष्णुगढ़ प्लस टू हाई स्कूल, मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय चेडरा बालक, कन्या मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बाल विकास विद्यालय, एंबिशन पब्लिक स्कूल के अलावा विभिन्न विद्यालयों के नौनिहाल शामिल थे। स्कूली बच्चों ने अपने अपने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के साथ विष्णुगढ़ में रैली भी निकाली एवं मतदाताओ से मतदान करने की अपील की। रैली विष्णुगढ़ के विभिन्न मुख्य मार्गो से गुजरते विद्यालय पहुंच कर खत्म हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों पहले मतदान फिर जलपान, न जात पर न पात पर मुहर लगाए विकास पर के नारे लगा रहे थे। मौके पर पल्स टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय के अशोक कुशवाहा, मध्य विद्यालय चेडरा बालक की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, ममता मिश्रा, गुड़िया, प्रियंका, दीपिका, कल्याणी कन्या मध्य विद्यालय के विकास कुमार, वीणा, पौशाली,अनुपमा, सुधा, बाल विकास विद्यालय के नवल किशोर वर्मा, एंबिशन पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जोल जोरेन पौढ कुजूर, डा. कुमारी नूतन सिन्हा आदि उपस्थित थे। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छा़त्राओ एवं सहिया दीदी ने भी विष्णुगढ में अलग अलग रैली निकाल कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।