बरही के बेहतर अखाड़ों को किया जाएगा पुरस्कृत
बरही (हजारीबाग) बरही के सभी अखाड़ों का मूल्यांकन 20 सदस्यीय एक निर्णायक टीम द्वारा कि
बरही (हजारीबाग) : बरही के सभी अखाड़ों का मूल्यांकन 20 सदस्यीय एक निर्णायक टीम द्वारा किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बरही के अखाड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसे लेकर बरही थाने में शुक्रवार को निर्णायक मंडली के साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बैठक की। मौके पर निर्णायक टीम की घोषणा करने के बाद कार्य की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन अखाड़े को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण आदर्श आचार संहिता संपन्न होने के बाद एक बैठक के बीच होगा। निर्णायक टीम में महावीर साहू, जावेद इस्लाम, रमेश ठाकुर, मो क्यूम, इकबाल रजा, अर्जुन साव, मोतीलाल चौधरी, प्रमोद विश्वकर्मा, भगवान केशरी, अब्दुल मनान वारसी, सिकन्दर, इशो सिंह, महेंद्र दुबे, कृष्णा प्रजापति, गणेश यादव, सुरेंद्र रजक, संतोष रविदास, जितेंद्र गिरी एवं किशुन यादव शामिल हैं।