होली में हुडदंगियों पर रहेगी विशेष नजर
चौपारण रंगों के त्योहार होली को शांति सद्भावना व उल्लास भरे माहौल में मनाने के ध्येय
चौपारण : रंगों के त्योहार होली को शांति, सद्भावना व उल्लास भरे माहौल में मनाने के ध्येय से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पर्व को लेकर पंचायतवार चर्चा की गई। साथ ही पर्व में शराबबंदी, तिलक होली मनाने, पानी बचाने आदि पर विशेष चर्चा की गई। होली में हुडदंगियों पर नजर रखने पर विशेष चर्चा हुई। सोशल मीडिया के दुरुपयोग रोकने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में मुखिया मो सफाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय ने शायरी प्रस्तुत कर सभी को मोह लिया। बैठक में
प्रमुख नीलम कुमारी, इंस्पेक्टर, बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ नितिन शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, उपप्रमुख मो ताहिर, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, भुवनेश्वर यादव, मुखिया राजदेव यादव, शंभु नारायण सिंह, बिनोद सिंह, अरविद सिन्हा, शौकत खान, राजेश सहाय, गजाधर प्रसाद, राजकुमार यादव, तस्लीम रजा, पप्पू कुमार, सुखदेव पासवान, मो सफाल, मो जमाल, अभिमन्यु भगत, मंटू सिंह, अर्जुन सिंह, बबन सिंह, मो डब्लू, मोहन साव, दीपक गुप्ता, कृष्णा रविदास, भुवनेश्वर यादव, रीतेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।