Lok Sabha Polls 2019: हजारीबाग में आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज
Lok Sabha Polls 2019. हजारीबाग में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए हैं।इसमें चुनाव आयोग के एप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
By Edited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 07:16 PM (IST)
हजारीबाग, जासं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। इसके साथ ही इसके उल्लंघन की खबरें भी आनेे लगीं। इसमें चुनाव आयोग के एप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस कड़़ी़ में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले हजारीबाग जिले में दर्ज किए गए हैं। इसमें डाड़ी, गिद्दी सी के दीपक राशन दुकान के सामने पोल पर बीजेपी का झंडा पाए जाने की शिकायत सी- विजिल एप द्वारा प्राप्त हुई।
वहीं विष्णुगढ़ के ग्राम-बनासों में ¨सचाई विभाग के कार्यालय की चारदीवारी पर जेएमएम का राजनैतिक स्लोगन का वाल पें¨टग पाए जाने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें