पीएम मोदी के संदेशों को घर-घर पहुंचाएं : प्रणव
इचाक : बीजेपी के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने गुरुवार को इचाक, दारू और टाटीझरि
इचाक : बीजेपी के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने गुरुवार को इचाक, दारू और टाटीझरिया प्रखंड का भ्रमण किया। एक दिनी कार्यक्रम के दौरान वे सबसे पहले कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की स्थिति का जायजा लिए। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों की जानकारी देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं के मन को टटोलते हुए, पीएम मोदी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने की सलाह दी। इस क्रम में वे खुटरा, मनाई, बरका, दरिया , करियातपुर, मांगुरा, झरपो भराजो गांव के लोगों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए। लोगों से कहा कि उनकी समस्याओं को जल्द ही सांसद रविन्द्र राय को अवगत कराया जाएगा। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण ¨सह, बीस सूत्री अध्यक्ष गौतमनारायन ¨सह, विधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता, जिला मंत्री सुनील कुमार मेहता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनन्दन मेहता, महामंत्री मुकेश उपाध्याय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, पप्पू कुमार, राज कुमार राम, हरिहर मेहता, शंकर सोनी, दीपक गिरी के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल थे।