महिला वैश्य कमिटी का गठन, जयंती केशरी बनी अध्यक्ष
बरही : तिलैया रोड में बुधवार को स्थित भगवान केशरी के निवास स्थल पर महिला नगर केशरवानी
बरही : तिलैया रोड में बुधवार को स्थित भगवान केशरी के निवास स्थल पर महिला नगर केशरवानी वैश्यसभा गठन को लेकर बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश साहू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप मुनि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार दिए। वहीं केशरवानी वैसे सभा के प्रदेश महामंत्री भगवान केशरी व झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री महेंद्र केशरी उपस्थित थे। इसमे सर्वसम्मति से संरक्षक बेबी केशरी, अध्यक्ष जयन्ती केशरी, महामंत्री रेखा केशरी, कोषाध्यक्ष, उर्मिला केशरी, कार्यकारणी सदस्य अनिता केशरी, गनशी केशरी, सरोज केशरी, मालती केशरी, मंजू केशरी, गीता केशरी संजू केशरी को बनाया गया। वहीं अगामी 23 फरवरी को केसरवानी मिलन समारोह की तैयारी पर जोर दिया गया। उसके बाद पटना रोड़ में केशरी कार्यालय का उदघाटन पंचायत अध्यक्ष लखन प्रसाद केशरी के द्वारा किया गया। मौके पर भगवान केशरी, महेंद्र केशरी, कपिल प्रसाद केशरी, जितेंद्र केशरी, पंकज केशरी, जयराम केशरी, जगदीश साहू, डॉ कृष्णा केशरी, बलराम केशरी, महेंद्र केशरी, रवि केशरी, पवन केशरी, रंजीत केशरी, राजेश केशरी, महादेव केशरी, लखन प्रसाद केशरी, कमलेश केशरी, उमेश केशरी, विनोद केशरी, राजेश केशरी, निर्मल केशरी आदि लोग शामिल थे।