मजदूरों से भरा सवारी वाहन टकराया ट्रैक्टर से, एक की मौत, आठ गंभीर
हजारीबाग : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुरचू रोड पर कानी मुंडवार के समीप मजदूरों से भरा सवा
हजारीबाग : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुरचू रोड पर कानी मुंडवार के समीप मजदूरों से भरा सवारी वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में गंभीर अवस्था में ग्रामीणों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान की जा रही थी। घटना बुधवार संध्या करीब साढे़ छह बजे की है। सवारी वाहन चुरचू के डहवा गांव जा रहा था। टकराने के बाद वाहन करीब 50 फीट दूर तक ट्रैक्टर के साथ खीचंता चला गया। इस कारण कई अन्य की हालत गंभीर हो गई। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर पर बालू लदा है और मोड़ के समीप यह घटना घटी। टक्कर इतना भयंकर था कि लोग वाहन के साथ चीखते और चिल्लाते जा रहे थे। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे जो संध्या में मजदूरी कर वापस अपने घर को लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।