60.09 करोड़ की राशि से होगा ¨रग रोड का निर्माण
हजारीबाग : शहर की यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने को लेकर हजारीबाग की बहुप्रतीक्षित मांग
हजारीबाग : शहर की यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने को लेकर हजारीबाग की बहुप्रतीक्षित मांग और महत्वाकांक्षी योजना ¨रग रोड निर्माण अब धरातल पर जल्द उतरेगा। ¨रग रोड के लिए प्रथम चरण में कुल 5.582 किमी कार्य के लिए पथ निर्माण विभाग- पथ प्रमंडल हजारीबाग ने टेंडर निकाला गया है। यह जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दी। बताया कि ¨रग रोड हजारीबाग- पटना रोड एनएच- 33 के नमन विद्या पथ से शुरू होकर भाया खपरियावां नृ¨सह स्थान, भाया बड़कागांव रोड होते हुए सिरसी- ढेंगुरा होकर रेवाली श्मशान घाट , हजारीबाग - चतरा रोड से होकर गुजरेगी। ¨रग रोड एनएच- 100 तक चार लेन वाला पथ होगा। पहले चरण में कुल लम्बाई 5.5 किमी पर काम होगा। पथ निर्माण कार्य हेतु (एक पुल निर्माण सहित) प्राक्कलित राशि 60 करोड़ 09 लाख 26 हजार रुपये का टेंडर निकाला गया है। सड़क बनाने की अवधि एक साल निर्धारित है। जायसवाल ने कहा कि इसे लेकर वे लगातार प्रयासरत थे कि किसी भी हाल में आचार- संहिता के पूर्व इस कार्य का टेंडर निकाला जाए और कार्य को धरातल पर उतारा जा सके। करीब डेढ़ दशक के बाद यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर उतरेगी और इसके पूर्ण होने से शहरी ट्रैफिक संतुलन में मील का पत्थर साबित होगा। प्रथम चरण के बाद दूसरे व तीसरे चरण में ¨रग रोड की कुल लंबाई 16.432 किमी का निर्माण कार्य पूर्ण होगा।