कानू विकास संघ का वनभोज आज
हजारीबाग : कानू विकास संघ का वनभोज सह संगठन विस्तार के लिए विचार गोष्ठी रविवार को कनह
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 05:54 PM (IST)
हजारीबाग : कानू विकास संघ का वनभोज सह संगठन विस्तार के लिए विचार गोष्ठी रविवार को कनहरी फोर लेन बाईपास में होगा। इस आशय का निर्णय शनिवार को संघ की बाबू भाई विद्रोही की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। वन भोज में लाखे सहित जिला के विभिन्न प्रखंडों से कानू जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में बाबू भाई विद्रोही के अलावा महेश्वर प्रसाद, रामविलास साव, शंभू साह, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, गणेश साव, महावीर गुप्ता, राजू गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में कानू समाज के लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें