मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद रैयत समन्वय समिति का हुआ गठन
टाटीझरिया: प्रखंड अंतर्गत खैरा, धरमपुर, भराजो और मंडपा पंचायत में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वा
टाटीझरिया: प्रखंड अंतर्गत खैरा, धरमपुर, भराजो और मंडपा पंचायत में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के क्रियान्वयन के लिए रैयत समन्वय समिति के गठन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। भराजो पंचायत के भराजो व अमनारी में मुखिया रामप्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया ने सभी किसानों को बताया कि पांच एकड़ जमीन से नीचे रहने पर आशीर्वाद योजना के तहत सरकार द्वारा 5000 रुपया दिया जाएगा। इसके बाद समन्वय समिति का गठन किया गया, जिसमें भराजो से अध्यक्ष रामप्रसाद कुशवाहा सदस्य में राजेश प्रसाद, मनीषकांत कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार तथा अमनारी में अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, शम्भू प्रसाद, अवधेश आनन्द, संजय कुमार, महेश अग्रवाल का चयन किया गया। मंडपा में उपमुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में बैठक की गई। समिति में सर्वसम्मति से सहदेव गोप को अध्यक्ष और सदस्य में मदन यादव, अमृत ठाकुर, सरस्वती देवी, लोकनाथ गोप का चयन किया गया है।