प्रजापिता ब्रह्माबाबा की पुण्य स्मृति दिवस मना
हजारीबाग : स्थानीय सेवा केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुरेश कॉलोनी शाखा ह
हजारीबाग : स्थानीय सेवा केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुरेश कॉलोनी शाखा हजारीबाग में विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा की पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। गांव शहर से दर्जनों भाई बहनों ने माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर बाबा के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रवीण भाई ने ब्रह्माबाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। बहन रीना ने सभी ब्रह्मावत्सो को तिलक लगा कर स्वागत किया। बहन मघु ने ब्रह्माबाबा का चित्र वितरण कर बाबा के मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उजाला बहन, प्रतिभा बहन, अस्मिता बहन, सुबोध भाई, रणविजय तिवारी, सहदेव भाई, प्रभु भाई, तापेश्वर शर्मा, वीणा बहन, सुनीता माता, सीमा माता, मनोज भाई, मुन्नी माता, तरुण माता, श्रृगारी माता, चन्द्रावती माता, उमेशवरी माता, अजीत भाई, सानु भाई तथा दर्जनों ब्रह्मावत्सों ने शामिल श्रद्धांजलि अर्पित किया।