पल्स पोलियो को ले प्रशिक्षण 18, 21 व 22 को
संवाद सूत्र केरेडारी: प्रखंड में आगामी 3 फरवरी को पल्स पोलियो खुराक देने को लेकर केरे
संवाद सूत्र केरेडारी: प्रखंड में आगामी 3 फरवरी को पल्स पोलियो खुराक देने को लेकर केरेडारी प्रभारी चिकित्सक कुमार संजीव ने प्रखंड के सभी सहिया और आगंनबाडी सेविकाओं तथा वेक्सीनेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके अनुसार 18 जनवरी को केरेडारी सीएचसी में प्रखंड के कलस्टर सलगा और केरेडारी के सहिया और आगंनबाडी सेविकाएं शामिल होंगी। जबकि आगामी 21 जनवरी को 11 बजे पूर्वाह्रन से पगार में पगार, गोपदा, मनातु और पचड़ा के सभी सहिया, सेविका और वेक्सीनेटर शामिल होंगे। आगामी 21 जनवरी को गर्रीकलां स्वास्थ्य केंद्र में 1 बजे अपराह्रन से गर्रीकलां, हेवई, बेलतु और कंडाबेर के सहिया और सेविकाएं पल्स
पोलियो का प्रशिक्षण लेंगी। जबकि 22 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र बुंडु में कलस्टर बुंडु और हेन्देगीर में दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अंतिम प्रशिक्षण
आगामी 22 जनवरी को केरेडारी सीएचसी में सभी क्षेत्रों के छुटे हुए सहिया, आगंनबाड़ी सेविका और वेक्सीनेटरों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बारे में बीपीएम राजीव रंजन ने कहा है कि पल्य पोलियो का प्रशिक्षण सभी को अनिवार्य
रूप से लेना है।