Move to Jagran APP

भारत मुंडा समाज की बैठक में कमेटी का गठन

कटकमसांडी : प्रखंड के आदिवासी बहुल बोरोगरा गांव में शनिवार को छोटा नागपुर प्रमंडल स्तर

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 08:56 PM (IST)
भारत मुंडा समाज की बैठक में कमेटी का गठन

कटकमसांडी : प्रखंड के आदिवासी बहुल बोरोगरा गांव में शनिवार को छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कमिटी गठन को लेकर भारत मुंडा समाज की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सनिका मुंडा ने किया। गठित कमिटी में सर्वसम्मति से गुरूडीह के मंगल मुंडा को अध्यक्ष, हरदियाटांड़ के खड़िया मुंडा को उपाध्यक्ष और भदुलिया के नरेश मुंडा सचिव बनाया गया। वहीं मोतीलाल मुंडा को सह सचिव, सोहराई मुंडा को कोषाध्यक्ष, संजय हस्सा को उप कोषाध्यक्ष, सहायक संबाराय मुंडा, व संरक्षक का पदभार बिरसा मुंडा को सौंपा गया। जबकि लिट्टा मुंडा को संयोजक व रूसू मुंडा को सह संयोजक बनाया गया। मौके पर नव चयनित अध्यक्ष मंगल मुंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा और मुंडा समाज को एक सामाजिक मंच पर लाकर समाज को विकास की ओर अग्रसर करना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 09 जनवरी 2019 को बिरसा उलगुलान दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सुंदर मुंडा, सोमा मुंडा, सुखराल मुंडा, लोहरा मुंडा, शिवनाथ मुंडा, सुखराम मुंडा, खड़िया मुंडा, बिरसा मुंडा, क्षत्रीय मुंडा, कोंता मुंडा, संतोष मुंडा, सोमा मुंडा, चोंगो मुंडा, मंगरा मुंडा, सनिका मुंडा सहित दर्जनों भारत मुंडा समाज के सदस्यगण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.