Move to Jagran APP

विष्णुगढ़ में भाजपा की पदयात्रा आज से

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : एक पखवारे तक चलने वाली भाजपा की पदयात्रा विष्णुगढ़ में 15 दिसंबर से

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 06:28 PM (IST)
विष्णुगढ़ में भाजपा की पदयात्रा आज से
विष्णुगढ़ में भाजपा की पदयात्रा आज से

संवाद सूत्र

loksabha election banner

विष्णुगढ़ : एक पखवारे तक चलने वाली भाजपा की पदयात्रा विष्णुगढ़ में 15 दिसंबर से शुरू की जाएगी। इसकी समाप्ति 31 दिसंबर को की जाएगी। पदयात्रा के तहत प्रखंड भाजपा के कार्यकर्ता विष्णुगढ़ के सभी 24 पंचायतों के विभिन्न गांव स्थित मुहल्लों तक का दौरा करेंगे। पार्टी कार्यकत्र्ताओं गांव के प्रत्येक घर के ग्रामीणों एवं महिलाओं से मिलकर भाजपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को बताएंगे। केंद्र एवं झारखंड में भाजपा के शासनकाल में किए गए कार्यों को भी बताकर ग्रामीणों को पार्टी के पाले में करना पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बताया जा रहा है। पदयात्रा के तहत बनाए गए सदस्यों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए एक 25 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। इसकी तैयारी को लेकर विष्णुगढ़ के काली मंदिर धर्मशाला में प्रखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में पार्टी के मांडू प्रभारी नारायण चंद्र भौमिक, संयोजक एवं जिला महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा, पूर्णकालिक सदस्य मनोज कुमार दूबे खासतौर पर उपस्थित थे। उन्होंने पदयात्रा को पार्टी के अहम कार्यक्रम बताते हुए इसकी सफलता के लिए भाजपा के स्थानीय कार्यकत्र्ताओं को गंभीरता कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभूनाथ पाण्डेय, शंकर प्रसाद स्वर्णकार, चेडरा मुखिया अशोक कुमार गुप्ता, सुनील वर्मा, संतोष पासवान, चंद्रमोहन रविदास, सोबरन भगत, हरेंद्र प्रसाद,पप्पू ठाकुर, गौतम भारती, रोहित व‌र्म्मन, राम प्रसाद, सुरेश रजवार, बालेश्वर महतो, रीना व‌र्म्मन, रणजीत व‌र्म्मन, कारू प्रजापति, सुधीर राम, मेधलाल मुरी, तिलेश्वर साव, राकेश मोहन लाल, गो¨वद प्रसाद, विजय ¨सह, अरूण ठाकुर, मनोज पासवान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.