महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक
हजारीबाग : महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। ये बातें राम अवतार ¨सह मेमोरियल चैरिटेबल
हजारीबाग : महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। ये बातें राम अवतार ¨सह मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक व समाजसेवी मुन्ना ¨सह ने कही। वे महिला सशक्तिकरण के लिए चानो स्थित कार्यालय में महिलाओं की सभा में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रयासों को सराहा और हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिला कर चले इसके लिए हर प्रकार के मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि महिलाएं पुरुषों के समकक्ष समान अधिकार से वंचित हैं और विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों के उत्पादन में भी उनका योगदान एवं भागीदारी कम होने की वजह से वे शक्तिहीन बने रहने को मजबूर हैं। इसलिए यदि हमें महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को समग्रता से प्राप्त करना है तो महिलाओं को पुरुषों के साथ सक्रिय भागीदार बनाना होगा, जिसके लिए रामावतार ¨सह मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी के महिला ¨वग बढ़ चढ़ का कार्य कर रही है, तथा महिला सहायता समूहों के होने के बावजूद महिलाओं को सरकारी लाभ नही मिल रहा, जिसे सोसाइटी ने प्रमुखता से लिया है और आने वाले दिनों में समाज के अंतिम महिला तक सरकारी लाभ को पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी की उपाध्यक्ष उर्मिला एक्का की अध्यक्षता में की गई जिसमे मुख्य अतिथि सदर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी एवं महिला प्रसार पदाधिकारी ममता सिन्हा थी।
साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष कय्यूम अंसारी एवं सचिव जीवनारायण राम ने भी महिलाओं के मुद्दों को उठाया ।
कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्यों के अलावा सदर प्रखंड सरोजनी राम, संजू कुमारी, पूनम तिर्की, दिनेश यादव, जीतेन्द्र चंद्रवंशी, आनंद ¨सह, मनोज तिर्की आदि थे।