मनाया गया 18 वां स्थापना दिवस
कटकमदाग : प्रखंड परिसर में 18 वें झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्रखंड परिसर में बीड
कटकमदाग : प्रखंड परिसर में 18 वें झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्रखंड परिसर में बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन का संचालन आशीष कुमार ने किया। स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास योजनाओं के बारे में बारी-बारी से 20 सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, राजेश गुप्ता, विनोद ओझा एवं सांसद प्रतिनिधि सह बीस सूत्र उपाध्यक्ष अजय कुमार राणा के द्वारा विस्तार से बताया गया । समारोह में बिजली विभाग कृषि प्रौद्योगिकी उपकरण आत्मा कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका जल सहिया स्वच्छताग्रही अंचल के कर्मी प्रखंड के कर्मी जेई अरूण कुमार सहित सैकड़ों सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति हुई।