स्थापना दिवस आज, रौशनी से जगमगाएंगे कार्यालय
हजारीबाग : झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय नगर भवन में आयोजित किया जाएगा। इस मौ
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:20 PM (IST)
हजारीबाग : झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय नगर भवन में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा साथ ही संबंधित विभाग द्वारा चल रही जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। सरकारी योजनाओं के निष्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों को विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जाएगा। संध्या सात बजे से नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें