शांतिपूर्ण दशहरा को ले कमिटी ने दिया साधुवाद
चरही : शारदीय दुर्गापूजा का समापन काफी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श
चरही : शारदीय दुर्गापूजा का समापन काफी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शनिवार एकादशी को चरही बस्ती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विधि विधान के साथ मां दुर्गे के साथ अन्य प्रतिमा लक्ष्मी,सरस्वती,भगवान गणेश और कार्तिकेय का भ्रमण कराया गया। घरों के सामने श्रधालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये। रविवार को मंदिरों में खीर का महाप्रसाद वितरण किया गया। शांतिपूर्ण पर्व के संपन्न होने पर पूजा महासमिति के अध्यक्ष लालचंद महतो ने पुलिस-प्रशासन और आमजनों को साधुवाद प्रकट की है। जिनके सार्थक पहल से क्षेत्र में शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न हो पाया। साथ ही कमिटी के उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर, विश्वनाथ महतो, सचिव लाल ¨सह, सह सचिव विनोद महतो, ओम सिन्हा, इन्दर करमाली, कोषाध्यक्ष सतेंद्र नारायण ¨सह, सह कोषाध्यक्ष रोहन ठाकुर, अनिरुद्ध ठाकुर, महासमिति के संरक्षक युगेश्वर ¨सह, शंकर ¨सह, द्वारिका ¨सह, लखराज ¨सह, रविन्द्र शर्मा, अनुक्षी देवी के अलावे उमेश ¨सह, अजित ¨सह, मुरारी ¨सह, अमित राय, नसीम अंसारी, रमेश करमाली आदि सहित नवयुवकों का साथ पूजा संपन्न तक रहा।