चौपारण सहित नौ स्थलों पर हुआ आयोजन
चौपारण: पूरे प्रखंड में दुर्गापूजनोत्सव का उत्साह चरम पर रहा। पूरे आयोजन में लाख से अधिक ल
चौपारण: पूरे प्रखंड में दुर्गापूजनोत्सव का उत्साह चरम पर रहा। पूरे आयोजन में लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की। शुक्रवार रात प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा का समापन हुआ। पूजा के आयोजन चौपारण बाजार, ¨सघरांवा, पांडेयबारा, रामपुर, बसरिया, बहेरा, दैहर, ह¨थदर, मानगढ़ में हुआ जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी स्थलों पर दशमीं के दिन मेला का भी आयोजन हुआ। केवल चौपारण के दुर्गापूजा आयोजन में लगभग 40 हजार श्रद्धालु विशेषकर महिलाओं की संख्या अत्याधिक देखी गई। चौपारण पूजा पंडाल व मेला में भीड़ को नियंत्रित करने में पूजा समिति व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन का विशेष सहयोग लेना पड़ा। रात्रि पहर पूरे विधि विधान से माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। हर पूजा स्थलों पर विधायक मनोज यादव ने जाकर मत्था टेका। वहीं भाजपा नेत्री साबी देवी, उमाशंकर अकेला आदि ने भी उपस्थिति दर्ज की। प्रशासन की ओर से एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, डीएसपी मनीष कुमार, बीडीओ अमित श्रीवास्तव, सीओ नितिन शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी सुदामा कुमार समेत सभी पंचायतों के मुखिया व पंसस विशेष सक्रिय रहे। बसरिया, रामपुर व ¨सघरांवा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। हर जगह पूजा समिति के सदस्य विशेष रुप से सक्रिय रहे। हालांकि ¨सघरांवा, मानगढ़, पांडेयबारा में विवाद पर पुलिस ने काबू पाया।