Move to Jagran APP

टाटीझरिया में हुआ प्रतिमा का विसर्जन

टाटीझरिया : दस दिनों तक चलने वाला नवरात्र का समापन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के वि

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:33 PM (IST)
टाटीझरिया में हुआ प्रतिमा का विसर्जन
टाटीझरिया में हुआ प्रतिमा का विसर्जन

टाटीझरिया : दस दिनों तक चलने वाला नवरात्र का समापन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हो गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टाटीझरिया के प्रतिमा का विसर्जन शिव मंदिर तालाब, झरपो दुर्गा पूजा समिति के प्रतिमा का विसर्जन फुटाहि तालाब और कोल्हू दुर्गा पूजा समिति के द्वारा स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन डकेनिया नदी में विधि-विधान के साथ देर रात हुई।

loksabha election banner

विसर्जन के पूर्व सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया।कहीं बैंड तो कहीं ताशा पार्टी और डीजे के धुन पर युवक नाचते-गाते मां को अंतिम विदाई दी। झरपो में नवमी की रात जयकारा जागरण ग्रुप की टीम ने जागरण की प्रस्तुति की तो टाटीझरिया और कोल्हू में पारंपरिक भजन व कीर्तन ढोलक, झाल, ताशा के सहारे भक्ति भाव को दर्शाया गया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष एमके पाठक, बीडीओ शाइनी तिग्गा, थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद ¨सह, एएसआइ जेठा हेम्ब्रम, शिवजी ¨सह, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेश यादव, कैलाश ¨सह, योधी यादव, सुरेंद्र यादव, होपन ¨सह ने विभिन्न पूजा स्थलों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.