सदर विधायक ने तीर मारकर जलाया रावण
हजारीबाग : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर प्रखंड स्थिति मोरांगी पंचायत के डेमोटांड़ के मं
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:15 PM (IST)
हजारीबाग : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदर प्रखंड स्थिति मोरांगी पंचायत के डेमोटांड़ के मंडरिया गोसाई मैदान में दशमी के अवसर पर दशहरा का पर्व धूम- धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था और असत्य पर सत्य की विजयी हुई थी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां धू- धूकर रावण जला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने तीर चलाकर रावण का दहन किया। असत्य पर सत्य की जीत दशहरा का त्यौहार रावण दहन के साथ सम्पन्न हो गया। रावण दहन के इस नजारे को देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें