विष्णुगढ़ महंत अखाड़ा में मां दुर्गे को दी विदाई
विष्णुगढ़ : अगले साल पुन: आने के न्यौते के साथ विष्णुगढ़ महंत अखाड़ा चौक पर शुक्रवार की दे
विष्णुगढ़ : अगले साल पुन: आने के न्यौते के साथ विष्णुगढ़ महंत अखाड़ा चौक पर शुक्रवार की देर शाम दुर्गा जी को नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई के पूर्व दुर्गा की अराधना के साथ महाआरती की गई। गिरिडीह जिले से खासतौर पर पूजा संपादन कराने के लिए आमंत्रित किए गए आचार्य पवनदेव के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे 10 दिनों तक चले दुर्गा पूजा के तहत महाआरती और अराधाना के मौके पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जाहिर है विष्णुगढ़ महंत घराने के आयोजित दुर्गा पूजा के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा भाव है। पूजा को लेकर पूरे महंथ अखाड़े को विद्युत साजो समान मसलन बल्व से सजाया गया था।जो आकर्षण का केंद्र बना रहा है।पूजा देखने आने वालों में प्रखंड के विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओ की संख्या सबसे बडी थी।मौके पर महंत घराने के राजेंद्र कुमार दूबे, रामकुमार दूबे, राजेश कुमार दूबे, राकेश कुमार दूबे के अलावा सुरेंद्र मिश्र, गो¨वद शर्मा, उपेंद्र राय, राजीव मिश्र, आनंद मिश्र, वीरेंद्र पाण्डेय, रणजीत साव, विनोद बरनवाल, मनोज मिश्र, भीखन बरनवाल, उमेश पांडेय, कुंदन ठाकुर, राजेश शर्मा, वरूण, पियूष, अमन, सुशील महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।