Move to Jagran APP

राजकीय सम्मान के साथ देवदयाल को दी गई अंतिम विदाई

दारु: झारखंड सरकार के पहले कृषि मंत्री और हजारीबाग सदर विधानसभा से तीन बार विधायक र

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 04:53 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 04:53 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ देवदयाल को दी गई अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के साथ देवदयाल को दी गई अंतिम विदाई

दारु: झारखंड सरकार के पहले कृषि मंत्री और हजारीबाग सदर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे देवदयाल कुशवाहा की अंत्योष्टि गुरुवार को झुमरा शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ की गई। अंत्योष्टि से पूर्व देवदयाल कुशवाहा का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए उनके घर के आंगन में रखा गया था। सैकड़ों की संख्या में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनकी शवयात्रा से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लगाया। उसके बाद सार्जेंट मेजर अजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर ओढ़ाया गया।

loksabha election banner

शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। झुमरा स्थित शमशान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ल की मौजूदगी में उन्हें पांच राउंड फायर कर सलामी दी गई। राष्ट्रीय ध्वज को निकालकर उनके बड़े बेटे प्रकाश दयाल को सौंपी दी गई। देवदयाल कुशवाहा अमर रहे नारों के बीच प्रकाश दयाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए देवदयाल कुशवाहा को प्रेरणास्त्रोत बताया। विधायक मनीष जायसवाल ने भी देवदयाल के निधन पर गहरा शोक जताया और इसे पार्टी और समाज के लिए गहरी क्षति बताई। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूर्व सांसद भनेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवकुमार राज, उपमेयर राजकुमार लाल, लोकनाथ महतो, समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, बटेश्वर मेहता, बालेश्वर मेहता, अर्जुन साव, भैया बांके बिहारी, केपी शर्मा, विनोद झुनझुनवाला, शंकर चंद्र पाठक, सर्वेंद्र मिश्रा, आशीष सोनी, सुनील साहू, अनिल सिन्हा, राणा राहुल प्रताप, अनेश्वर महतो, शंकर गुप्ता, बसंत नारायण, रंजीत कुमार सिन्हा, सुरेश प्रसाद आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.