आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष बनीं लीना
चौपारण: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक जिला
चौपारण: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव पर्यवेक्षक जिला संरक्षक राजेन्द्र चन्द्रवंशी की उपस्थिति में टाउन हॉल में सोमवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए लीना सिन्हा निर्वाचित हुईं। वहीं मंत्री अनिमा देवी, संयुक्त सचिव उषा बाला, कोषाध्यक्ष मीरा गुप्ता, मीडिया प्रभारी सीता ठाकुर, संगठन मंत्री रूबी देवी, भानु देवी, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी बबीता देवी चुनी गई। साथ ही तीन प्रखंड संरक्षक बनाये गए जिसमें हीरा लाल साव, कैलाश ¨सह , शंभू पासवान शामिल हैं।
समिति कार्यकारणी के सदस्यों में शिला देवी, बसंती देवी, कंचन यादव, रंजू देवी, अनिता देवी, बुल्ला देवी, आशा देवी, सरोज देवी, संयुक्ता कुमारी, फरीदा जलाल, सुनीता देवी आदि शामिल हैं। निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए नेता सह जिला संरक्षक राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि संघ को पहले की अपेक्षा और धारदार किया जाएगा। राज्य एवं केन्द्र सरकार से मानदेय सहित सभी मांगों पर विचार करने पर मजबूर किया जाएगा। वहीं निर्वाचित अध्यक्ष लीना सिन्हा ने कहा कि संघ के हर सदस्य की सुख दुख की साथी बनने का प्रयास रहेगा। इसके पूर्व जिलास्तर संगठन में काम करने का अनुभव है।