सड़क दुर्घटना में तीन महिला समेत सात तीर्थयात्री घायल
बरही : बरही में एनएच-2 बायपास में बंगाल से वृदावन तीर्थ यात्रा को जा रही स्कार्पियो गाड़ी न. डब्लू ब
बरही : बरही में एनएच-2 बायपास में बंगाल से वृदावन तीर्थ यात्रा को जा रही स्कार्पियो गाड़ी न. डब्लू बी 26 एस 5809 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त स्कार्पियो के आगे- आगे चल रही एक अज्ञात बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर उससे तीव्र गति से जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में बंगाल के बाडासार बसंत नगर निवासी अशोक मलिक 48 वर्ष (पिता दादा वल्लभ मलिक), बड़ो घोष 55 वर्ष (पति विश्वनाथ घोष), अनोथमोरल 54 वर्ष (पिता सतीश मोरल), अनोथमोरल की 50 वर्षीय पत्नी काउन मोरल, शिव कुमार घोष 25 वर्ष (पिता सीतानाथ घोष), बपलमंन मलिक 28 वर्ष (पिता अशोक मलिक) व अशोक मालिक की 40 वर्षीय पत्नी अनिमा मालिक शामिल है। घायलों को कर्बला मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे युवकों शिवकुमार, राजदेव गुप्ता, रामा कुमार, प्रकाश कुमार, अनिल कुमार ने सहयोग कर पीसीआर वाहन बुलाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल एंबुलेंस व अन्य वाहनों के द्वारा अपने- अपने घर वापस लौट गए।