घर में चोरी का प्रयास
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरकी के डेगलाल महतो के घर चोरी का प्रयास किया। ऐन वक्त नींद टूट जाने पर घर की
विष्णुगढ़ : प्रखंड के खरकी के डेगलाल महतो के घर चोरी का प्रयास किया। ऐन वक्त नींद टूट जाने पर घर की महिलाओं के शोर मचाने पर चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा। वे घर के दरवाजे का किवाड़ तोड़ दिए। घटना बुधवार रात 12 बजे की है। चोरों की संख्या छह बताई गई है। वे स्थानीय भाषा में बोल रहे थे। बताते हैं लोड शे¨डग के बाद रात 11.25 में बिजली आई। घर के परिजन सोने के लिए घर के कमरों में चले गए। आधे घंटे के बाद आए चोरों ने घर की लाइट का तार काट कर बिजली गुल कर दिया। इससे घर में चल रहे पंखों के बंद होने से बढ़ी उमस से निजात पाने को लोग छत पर सोने चले गए। इसी दौरान आए चोरों ने घर के दरवाजे में लगे किवाड़ को तोड़ कर अंदर जाने की कोशिश में जुट गए। इससे हो रही आवाज सुनकर महिलाओं ने शोर मचा दी। इसे सुनकर अगल बगल से आए पड़ोसियों को देखकर चोर भाग खड़े हुए।