ताजिया निशान के साथ जुटे विभिन्न अखाड़ों के लोग
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। बरकट्ठा में गुरुवार की सुबह मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बरकट्ठा डीह, कोनहरा मजार शरीफ, बरकट्ठा एवं बरवां गांव के लोग निशान ताजिया व गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के लोग बरकट्ठा चौक एवं बरकट्ठा थाना परिसर में एकत्रित होकर खिलाड़ियों ने अस्त्र शस्त्र का परिचालन कर अपनी कला- कौशल का प्रर्दशन किया। मौके पर आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह विधायक जानकी प्रसाद यादव, बरही एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, डीएसपी मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक सरोज कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ सह सीओ अनील कुमार ¨सह, थाना प्रभारी अवधेश कुमार ¨सह, बीईईओ अशोक पॉल, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव मुख्य रूप से मौजूद थे।