आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यक्रम का उद्घाटन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने प्रखंड के नागी पंचायत स्थित अरजरी में मंगलवार को
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने प्रखंड के नागी पंचायत स्थित अरजरी में मंगलवार को आजीविका महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने आजीविका के लिए महिलाओं को संगठित होने पर जोर दिया। कहा कि संगठित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कम दर पर लोन के अलावा इस पर सब्सिडी भी दी जाती है। इसके लिए महिलाओं को समूह बनाकर बैंक में सबसे पहले खाता खोलवाना जरूरी होता है। महिलाओं को प्रति सप्ताह या प्रति माह निर्धारित राशि समूह में जमा भी करना चाहिए। उस राशि को बैंक में खोले खाते में जमा कराना होता है। इससे महिलाओ में बचत के साथ साथ बैंक के कार्यो की व्यावहारिक जानकारी भी विकसित होती है। इससे महिलाओं के समूह को स्वरोजगार के लिए लोन दिया जाना संभव होता है। उन्होंने महिलाओ से मिलने वाले लोन का सही उपयोग करने पर जोर दिया। मौके पर आईपीआरपी हेमंती देवी, उपमुखिया दिलीप तुरी के अलावा समूह की महिलाए उपस्थित थीं।