चलंत चिकित्सा वाहन का किया शुभारंभ
बरकट्ठा: गेल इंडिया पाइप लाइन के सामाजिक दायित्व के तहत सभी सुविधाओं से लैस हर सप्ताह प्रखंड के
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:33 PM (IST)
बरकट्ठा: गेल इंडिया पाइप लाइन के सामाजिक दायित्व के तहत सभी सुविधाओं से लैस हर सप्ताह प्रखंड के हर सुदरवर्ती गांव में चलंत चिकित्सा वाहन जाएगा। जहां लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा के साथ आवश्यक दवाई दी जाएगी। सर्वप्रथम मोबाइल चिकित्सा वैन की पूजा अर्चना कर आवास बोर्ड अध्यक्ष सह विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर चिकित्सा वाहन को रवाना किया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष चन्दन देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष जयनगर बीरेंद्र मोदी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, बबलू मंडल, बीरेंद्र यादव, सरयू तुरी, महेश मोदी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें