केरेडारी कन्या विद्यालय से सोलर प्लेट की चोरी
संवाद सूत्र केरेडारी: प्रखंड के बाजार टांड स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में लगा सोलर प
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST)
संवाद सूत्र केरेडारी: प्रखंड के बाजार टांड स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में लगा सोलर प्लेट की चोरी हो गई। इसे लेकर अध्यक्ष अमेरिका महतो व प्रभारी सचिव मृत्युजंय कुमार ने थाने में सनहा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। इस बारे में प्रबंध समिति अध्यक्ष अमेरिका महतो ने बताया कि मेरे विद्यालय में एनटीपीसी के द्वारा कुल दस सोलर प्लेट लगाया गया था। इसमें एक सोलर प्लेट करीब ढाई सौ वाट का है। इसमें तीन सोलर प्लेट की अज्ञात चारों के द्वारा चोरी कर ली गई। जमीन से करीब 40 फीट उंचाई पर इसे लगाया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि एनटीपीसी के कर्मी जब मंगलवार की दोपहर जांच करने आए और छत का ताला खोला गया तो देखा कि10 में से तीन सोलर प्लेट गायब है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें