शाहिद अहमद को जिला खेल पदाधिकारी का प्रभार
हजारीबाग : जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद के कार्य की अधिकता को देखते हुए जिला योजना पदाधिकारी मो.
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:09 PM (IST)
हजारीबाग : जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद के कार्य की अधिकता को देखते हुए जिला योजना पदाधिकारी मो. शाहिद अहमद को जिला खेल पदाधिकारी का दायित्त्व सौंपा गया है। वहीं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जिला बैड¨मटन संघ में हो रहे विवादों को गंभीरता से लेते हुए बैड¨मटन संघ को पुर्नगठित किये जाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विवाद से खेल पर पड़ रहे प्रतिकूल असर को देखते हुए संघ के पुर्नगठन तक जिला खेल पदाधिकारी संघ का काम-काज देखेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें