Move to Jagran APP

झारखंड की संस्कृति का संरक्षक है आजसू पार्टी

बड़कागांव: बड़कागांव आजसू प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव के मैदान में प्रखंड

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:55 PM (IST)
झारखंड की संस्कृति का संरक्षक है आजसू पार्टी
झारखंड की संस्कृति का संरक्षक है आजसू पार्टी

बड़कागांव: बड़कागांव आजसू प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव के मैदान में प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल झकाझोक झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झूमर प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़कागांव प्रमुख राजमणि देवी एवं उप प्रमुख रामप्रसाद ने फीता काटकर एवं आजसू के केंद्रीय सचिव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के आगामी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने नगाड़ा बजा कर किया। झूमर प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने शराब, दहेज, शिक्षा, सहित सामाजिक कुरीतियां पर आधारित गीत प्रस्तुत करते हुए झारखंड में आजसू पार्टी का आगामी विधानसभा में सरकार बनाने, सुदेश महतो का मुख्यमंत्री बनने एवं बड़कागांव विधानसभा से रोशन लाल चौधरी का विधायक बनने का कामनाएं गीत प्रस्तुत किया। पड़रिया गांव के लखन महतो ने झारखंड में आजसू की सरकार, सुदेश महतो का मुख्यमंत्री बनने एवं बड़कागांव से रौशन लाल चौधरी का विधायक बनने की कामना गीत प्रस्तुत किया। मुख्य आतिथि केंद्रीय सचिव रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति को आजसू पार्टी हर क्षेत्र में संरक्षित कर रही है। झारखंड के शहीदों, आंदोलित नेताओं एवं गीत संगीत को संरक्षित कर रही है। इससे यहां के लोगों में झारखंडी संस्कृति का परिचालन बरकरार रह रही है। प्रमुख राजमुणि देवी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम गांव में आयोजन करना झारखंड राज्य को अस्मिता की याद दिलाती है। मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला प्रधान सचिव कौलेश्वर गंझु, प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष चंदन ¨सह, सचिव कामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, सुरेश गिरी, नागेश्वर तूरी, उदय अकेला, मनोज दांगी, तपेश्वर कुमार, कामेश्वर महतो, तुलेश्वर राम, मोहन महतो, अर्जुन महतो, उपेंद्र कुशवाहा, अर¨वद महतो, कौलेश्वर महतो, योगेश्वर महतो, आशीष अंबष्ट, प्रभु राम, मोबीन अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.