कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत योजना पर की चर्चा
कटकमसांडी :भारतीय जनता पार्टी कटकमसांडी पश्चिमी मंडल की कार्यसमिति की बैठक कटकमसांडी इंटर कॉलेज परिस
कटकमसांडी :भारतीय जनता पार्टी कटकमसांडी पश्चिमी मंडल की कार्यसमिति की बैठक कटकमसांडी इंटर कॉलेज परिसर में हुई। बैठक में मेरा बूथ सबसे मजबूत योजना पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के प्रभारी अशोक यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सेवा के लिए समर्पित है। कहा वर्ष 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार बने और राष्ट्रहित में सेवा करने का पुन: मौका मिल सके। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जन सम्पर्क पर जोर देने की अपील की गई है। उन्होंने पूरे प्रखंड क्षेत्र में बूथ मजबूती पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव ने किया। बैठक मे बीस सूत्री अध्यक्ष रामकुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद राजा, महामंत्री राकेश कुमार ¨सह, प्रेमचंद प्रसाद, टेकलाल यादव, विजय दांगी, दुर्जय प्रसाद, लीलो ¨सह भोक्ता, मुकेश कुमार सरैयार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।