गांधी जयंती के पूर्व बरही को बनाएंगे पूर्ण ओडीएफ
बरही : बरही में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोती
बरही : बरही में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने की। मौके पर जिला समन्वयक विजय कुमार साहू, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन की टीम, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी उपस्थित थे। बैठक में विचार किया गया बरही प्रखंड को हर हाल में गांधी जयंती के पूर्व शेष बचे हुए कार्य को पूर्ण करते हुए पूर्ण ओडीएफ बनाना है। वहीं प्रखंड के जरहिया गांव को स्वच्छ सर्वेक्षण को चयन किया गया था। इसकी सफलता पर 20 सूत्री अध्यक्ष द्वारा समस्त जनप्रतिनिधि ग्रामीण टीम के लोगों व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वही बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने कहा की राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को हर हाल में पूरा करना है। वहीं बरही के समस्त प्रखंड वासियों, जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मियों पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि हर हाल में प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता कार्य में अवश्य ध्यान दें। कार्यक्रम में 20 सूत्री सदस्य वारिस अंसारी, विजेंद्र कुमार, अजय कुमार, रितेश सिन्हा, सोशल मोबिलाइजर लता देवी, गोपी यादव, कृष्णा रविदास, अजय रामराज, जमालुद्दीन खान, पंचायत सेवक रामेश्वर मेहता, समसुद्दीन अंसारी आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।