चौपारण में मवेशियों में खुरपका बीमारी का जोर
चौपारण : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों में संक्रामक खुरपका बीमारी तेजी से पसर गई है। आलम
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 04:56 PM (IST)
चौपारण : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों में संक्रामक खुरपका बीमारी तेजी से पसर गई है। आलम यह है कि कुछ गांवों में तो लगभग सभी मवेशी पीडि़त हैं। वहीं इस वर्ष वर्षा की कमी के कारण पशुधन का न तो व्यापक इस्तेमाल हो सका और न ही खेती हो सकी। लाचार व महंगाई झेल रहे किसानों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राशि के अभाव में मवेशियों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा। सरकारी सुविधा में भी कमी आई है। ऐसे में लोग भगवान भरोसे हैं। पूर्णाडीह बहेरा में लगभग दो दर्जन मवेशी इसी बीमारी से त्रस्त हैं। रामपुर पंचायत से भी शिकायत आई है। लोगों ने पशु चिकित्सक से मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें