राजद जिला सम्मेलन में निभाएं अहम भूमिका
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बनासो में गुरूवार को प्रखंड राजद की हुई बैठक में हजारीबाग में होने वाले पार्टी
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बनासो में गुरूवार को प्रखंड राजद की हुई बैठक में हजारीबाग में होने वाले पार्टी के जिला सम्मेलन में कार्यकत्र्ताओं को समुचित भागीदारी का आह्वान किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को हजारीबाग के मधुबन गेस्ट हाउस में राजद का जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए राजद के आयोजित सम्मेलन की सफलता जरूरी है। सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओ की उपस्थिति बेहद जरूरी है। जिला राजद अध्यक्ष ने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नित्य बढ रहे पेट्रोलियम पदार्थो की दामों से महंगाई को पंख लग गई है। यातायात महंगा होने के साथ साथ जरूरी की चीजों की मूल्यों में बढोतरी हो रही है। पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में हुई बढोतरी से हर तबके को दो चार होना पड रहा है। पर सरकार को इसकी ¨चता नहीं है। मनमर्जी के मालिक बनी सरकार को लोगों की परेशानियों की परवाह नहीं है।इन्हीं ज्वलंत मद्दों पर रणनीति बना कर सरकार की नीतियो के मुखालफत किया जाना है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। मौके पर टेकलाल महतो, छोटी शर्मा, बासुदेव साव, जुमन अंसारी, रवि गंझू, सोमर ¨सह, निर्मल साहू, जगदीश साहू, अहमद अंसारी, रियासत अंसारी, हुलास महतो, छोटू अंसारी, मुनाजिर अंसारी, सोमर साहू, सरयू बेसरा, रूपलाल बेसरा, राजेश बेसरा आदि खासतौर पर उपस्थित थे।