आर्मी जवान की दुर्घटना में मौत, गांव में मातम
इचाक : थाना क्षेत्र के साड़म गांव निवासी मदन ¨सह के पुत्र संजीव ¨सह उर्फ टुटू की मौत सड़क दुर्घटना मे
इचाक : थाना क्षेत्र के साड़म गांव निवासी मदन ¨सह के पुत्र संजीव ¨सह उर्फ टुटू की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार को हो गई। संजीव ¨सह आर्मी में लांस नायक के पद पर फिरोजपुर पंजाब में पोस्टेड था। वह तीन दिन पूर्व ही अपने घर आया था। सोमवार को पल्सर बाइक जेएच 02 एएस 4684 से रामगढ़ गया था। वहां से लौटने के दौरान कुजू ओपी क्षेत्र के लोहा गेट सिद्ध कान्हू चौक पर हेसागढा से कुजू की ओर जा रहे हाइवा जेएच 02 एयू 3632 ने अपनी चपेट में ले लिया। कई घंटे वैसे ही संजीव ¨सह रोड पर पड़ा रहा। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे रांची ले गए। तब तक संजीव ¨सह की इहलीला समाप्त हो गई थी। घटना की खबर पाते ही पूरे गांव में मातम छा गया। किसी के घर चूल्हा नही जला। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। संजीव ¨सह ने 2010 में आर्मी ज्वाइन किया था। घर मे अकेला कमाऊ व्यक्ति होने के कारण उसी के कंधे पर मा-बाप, छोटे भाई की पढ़ाई, बहन की शादी के साथ बीबी और दो बेटियों की जिम्मेदारी थी। संजीव की शादी पांच साल पूर्व गया जिले के एरू गांव में पूजा ¨सह से हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां आरोही और अदिति हुई। छोटा भाई राहुल ¨सह पढ़ाई कर रहा है। अंतिम संस्कार में मृतक के शव को आर्मी के जवानों ने तिरंगे में लपेट कर पूरे सम्मान के साथ घर से श्मशान तक पहुंचाया। वहां सिख रेजीमेंट के मेजर अभिषेक ¨सगल, सूबेदार सतनाम ¨सह, जदयू नेता बटेश्वर मेहता, राजपूत सेवा संघ के संरक्षक डॉ कमल नयन ¨सह, आनंद ¨सह, मंटू ¨सह, पूर्व पंसस उमेश मेहता के अलावा सिख रेजीमेंट के जवानों ने फूल चढ़ा कर सलामी दी। मुखाग्नि मृतक के छोटे भाई राहुल ¨सह ने दिया। मौके पर शंकर ¨सह, बिनोद ¨सह, ललन ¨सह, सुदामा ¨सह, पपू ¨सह, मदन ¨सह, सुदर्शन ¨सह, बुटन ¨सह, बादल ¨सह, मनोज ¨सह, रौशन ¨सह, गोपाल ¨सह, कामेश्वर ¨सह, सुनील ¨सह, अलख ¨सह के अलावे बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण उपस्थित थे।
वहीं जदयू नेता बटेश्वर मेहता ने जवान की मौत पर गहरी संवेदना जताते हुए मृतक जवान के परिजन को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है।