Move to Jagran APP

अमर ज्योति युवा क्लब प्रथम

बड़कागांव :श्रावण की अंतिम सोमवारी को रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर में 29 कांवरिया संघ के द्वारा कर

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 04:51 PM (IST)
अमर ज्योति युवा क्लब प्रथम
अमर ज्योति युवा क्लब प्रथम

बड़कागांव :श्रावण की अंतिम सोमवारी को रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर में 29 कांवरिया संघ के द्वारा करीब 10000 लोगों ने जलाभिषेक किया। कांडतरी द्वारा कांवरिया संघ को दूध शरबत चना का वितरण किया। साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया । आजसू के केंद्रीय सचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा भोला महतो ,रामू गंझू ने संयुक्त रुप से प्रथम पुरस्कार अमर ज्योति कांवरिया संघ चोपदार बलिया द्वितीय ,तीर्थ कांवरिया संग हरली तृतीय स्थान, ज्ञानदा युवा क्लब खराटी चतुर्थ ,कांवरिया संघ कांडतरी तथा पंचवा पुरस्कार विजेता युवा कलब परेवातरी को दिया गया, 29कांवरिया संघ रजरप्पा से शनिवार सुबह पूजा अर्चना कर जल उठा कर 110 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सोमवार को महोदय पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर ने जिला अभिषेक किया। सभी कांवरिया संघ गाजे-बाजे के साथ डीजे साउंड नाचते गाते नाटक का मंचन करते पहुंचे । इसमें जय कांवरिया युवा संघ महुदी, शिव शक्ति कांवरिया संघ सोनपुरा ,नवयुवक संघ मिर्जापुर ,अर्पण ग्रुप बीच मोहल्ला सोनपुरा, नवयुवा संघ मिर्जापुर, नवयुवक संघ छपेरवा, सरस्वती समिति सोनपुरा, अनुष्का कवरिया संघ, पिपराडी नवयुवक संघ आरहरा ,कांवरिया संघ, श्याम कांवरिया संघ शिवाडीह ,नवयुवक कांवरिया संघ बिश्रामपुर, सूर्य मंदिर कांवरिया संघ बडकागांव जय बुढ़वा महादेव हूरलनगबागी, कांवरिया संघ कुमरडीहा, युवा क्लब मधुयाढ़ब, कांवरिया संघ पिपराडी, कांवरिया संघ कांडतरी, विजेता युवा क्लब परेवातेरी, युवा कांवरिया संघ होरम, शिव कांवरिया संघ हरली ,अमर ज्योति पासी टोला चौकीदार बलिया ,पंच वाहिनी कांवरिया संघ बादम, मुरली पहाड़ धाम कांवरिया संघ नापो खुर्द, ज्ञानदा युवा क्लब खरान्टी ,तीर्थ कांवरिया संघ हरली ,नवयुवक कांवरिया संघ शिवाडीह, नवयुवक संघ साँढ़, बजरंग दल बरवनिया के हजारों शिव भक्तों ने भक्ति मई में विभोर होकर शिव आराधना किया और अपने परिवार, समाज, प्रखंड, जिला ,राज्य, देश की सुख समृद्धि की मांग की है ।युवा संगठन कांडतरी के अध्यक्ष बच्चन देव कुमार, सचिव धर्मनाथ कुमार, कोषाध्यक्ष चितरंजन कुमार ,प्रमुख प्रभाकर कुमार निराला ,उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी अजीत कुमार ,सह प्रभारी पंचम कुमार, संयोजक लक्ष्मण कुमार तथा सुरेश महतो भागेश्वर महतो ,मुरली महतो, प्रकाश कुमार ,सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण सहयोग कर रहे थे ।इस अवसर पर अध्यक्ष वचन देव कुमार ने बताया कि अब हर वर्ष अंतिम सोमवारी को शिव भक्तों की सेवा के लिए कांडतरी के लोग सदैव तैयार रहेंगे। मिर्जापुर में बजरंग दल ,सोनपुरा में अर्पण ग्रुप द्वारा शरबत चना का वितरण किया गया ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.