Move to Jagran APP

पिपराघोघर की सड़क बदहाल , ग्रामीण परेशान

बरही : बरही के नईटांड पिपराघोघर गांव का करीब एक किलोमीटर पथ अत्यंत ही जर्जर व बदहाल स्थिति में हो ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 08:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 08:52 PM (IST)
पिपराघोघर की सड़क बदहाल , ग्रामीण परेशान

बरही : बरही के नईटांड पिपराघोघर गांव का करीब एक किलोमीटर पथ अत्यंत ही जर्जर व बदहाल स्थिति में हो गई है। सड़क पर चलना मुश्किल है। इस कच्चे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। मार्ग पर आवाजाही में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वाहन चलाना तो दूर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जबकि 500 आबादी वाले पिपराघोघर गांव का आरइओ रोड से गांव तक के करीब एक किलोमीटर का उक्त पथ लाइफ लाइन माना जाता है। बदहाल मार्ग के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। बरसात व परेशानियों को देख पिपराघोघर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर उक्त बदहाल पथ की मरम्मत करने का बीड़ा खुद से उठाया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से अपनी बदहाली का आंसू बहा रहा उक्त पथ पर मिट्टी मोरम का कार्य पिछले 4 साल पूर्व किया गया था। ¨कतु वह भी बरसात के दिनों में करीब करीब बह गया। जगह-जगह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में मार्ग का ज्यादातर भाग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिसके कारण आम अवाम से लेकर स्कूली बच्चे हो या मरीज सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। वे लोग स्थानीय स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। थोड़ी दूर तक मुखिया मद से पीसीसी पथ बन पाया। बाकी मार्ग बदहाल है। बदहाल सड़क की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। थक हार कर ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मती करने का बीड़ा खुद से उठाया है। ग्रामीण रविवार को आर्थिक व परस्पर सहयोग व श्रमदान से सड़क की मरम्मती कार्य शुरू कर दिए हैं। जगह-जगह मिट्टी मोरम डाला जा रहा है। मार्ग के गड्ढे को भरने के लिए करियातपुर में सिक्स लाइन निर्माण को तोड़ गए मकानों के मलवे को भी डाला जा रहा है। मार्ग की मरम्मत के लिए श्रमदान के साथ-साथ जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भी लगाया गया। ताकि बरसात में आवागमन ठप ना हो सके। उक्त पथ से करीब 500 की आबादी प्रभावित है। सड़क मरम्मती कार्य में लक्ष्मण कुमार पांडे, शीतल पांडे, अवधेश राम, अनमीत राम, मुकेश पांडे, अनिल राम, ओम प्रकाश, प्रदीप पांडे, अनुज पांडे आदि ग्रामीण सामूहिक रूप से योगदान दे रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.