जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के साथ निकलेगा मुख्यमंत्री का काफिला : विधायक
हजारीबाग भाजपा के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुव
हजारीबाग : भाजपा के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का आगमन हजारीबाग में होने जा रहा है। यह जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता कर दी। बताया यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे पूर्वाहन रांची-पटना रोड स्थित हजारीबाग सर्किट हाउस परिसर से होगी। यहां से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा रथ के साथ सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का काफिला निकलेगा और जिला परिषद् चौक, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बबुगाँव चौक, कोर्रा चौक, लाखे चौक, अमृतनगर चौक, सिघानी चौक, सिलवार, मेरु चौक, झुमरा चौक होते हुए बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जिला परिषद् चौक पर भाजपा नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में, मटवारी चौक पर भाजपा नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रफुल कुमार के नेतृत्व में, कोर्रा चौक पर डिप्टी मेयर राजकुमार लाल और वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, बिजय चौधरी, पार्षद पति अंगेश ठाकुर, राजू सिंह सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में, केशुरा चौक पर सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार और सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार के नेतृत्व में, मेरु में सदर बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद और स्थानीय पैक्स के अध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में झुमरा में दारु बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में ह•ारों की संख्या में लोग जुटेंगे और माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर स्वागत करेंगे। इसकी तैयारी पुरी कर ली गई हैद्य सीएम के स्वागत में सर्किट हाउस से करीब 1500 से 2000 मोटरसाइकिल का काफिला और सदर विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 ह•ार से अधिक लोग इस यात्रा के स्वागत में जुटेंगे और सीएम के विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।