Move to Jagran APP

Gold Silver Rate Today : पितृपक्ष में गिरता ही जा रहा सोने का भाव, तीन दिन में 1100 रुपये गिरा, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today अमेरिकी फेडरल बैंक में भी ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्याज दर को थोड़ा नीचे किया गया है। इसका असर भी सोने या आभूषण के बाजार पर पड़ता है। कोरोना का असर भी नहीं के बराबर है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 11:48 AM (IST)
Gold Silver Rate Today : पितृपक्ष में गिरता ही जा रहा सोने का भाव, तीन दिन में 1100 रुपये गिरा, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव
Gold Silver Rate Today : पितृपक्ष में गिरता ही जा रहा सोने का भाव

जमशेदपुर : पितृपक्ष 11 सितंबर से शुरू हो गया है, जिसका असर आभूषण बाजार पर भी दिख रहा है। तीन दिन बाद सोने के भाव में 100 रुपये की वृद्धि हुई, तो अगले दिन 14 सितंबर को 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सोने का भाव गिर गया। अभी तो हद ही हो गई, तीन दिन में सोने का भाव 1100 रुपये तक गिर गया। इस बीच चांदी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका है। चांदी का भाव ज्यादा नहीं है। पिछले महीने यह 600 रुपये से ऊपर ही रहा था। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो सोना खरीदने का यह बेहतर अवसर है। इस बीच सोने-चांदी के भाव इधर-उधर होंगे, लेकिन ज्यादा नहीं।

loksabha election banner

सोने-चांदी का बाजार स्थिर

शहर के आभूषण कारोबारी पीयूष आडेसरा बताते हैं कि अभी सोने-चांदी का बाजार लगभग स्थिर है। रुपया भी ज्यादा नहीं गिर रहा है। रुपया गिरेगा तो सोने का भाव चढ़ेगा। अभी डालर भी इसी हिसाब से चल रहा है। अमेरिकी फेडरल बैंक में भी ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्याज दर को थोड़ा नीचे किया गया है। इसका असर भी सोने या आभूषण के बाजार पर पड़ता है। कोरोना का असर भी नहीं के बराबर है। अब दुनिया का कोई देश इस समस्या से नहीं जूझ रहा है, लेकिन दो साल में जो अर्थ व्यवस्था बिगड़ी है, उसे पटरी पर लौटने में कम से कम एक साल तो लगेंगे ही। उम्मीद है कि अगले वर्ष से मुद्रास्फीति दर सामान्य हो जाएगी।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

16 सितंबर : 50,700 : 48,200 : 39,500 : 600

15 सितंबर : 51,300 : 48,800 : 40,000 : 600

14 सितंबर : 51,500 : 49,000 : 40,300 : 600

13 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 600

10 सितंबर : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 580

09 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 580

08 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

07 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 570

06 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

04 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

03 सितंबर : 51,900 : 49,300 : 40,500 : 570

02 सितंबर : 51,400 : 48,900 : 40,100 : 560

01 सितंबर : 52,000 : 49,400 : 40,600 : 570

3़1 अगस्त : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 590

29 अगस्त : 52,600 : 50,000 : 41,100 : 590

27 अगस्त : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 590

26 अगस्त : 53,000 : 50,400 : 41,300 : 600

25 अगस्त : 52,800 : 50,200 : 41,200 : 600

23 अगस्त : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 590

20 अगस्त : 52,900 : 50,300 : 41,300 : 600

18 अगस्त : 53,000 : 50,400 : 41,300 : 620

17 अगस्त : 53,100 : 50,500 : 41,400 : 620


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.