जना अक्रोश रैली में रांची जाएंगे राजद कार्यकर्ता
हजारीबाग राष्ट्रीय जनता दल के रविवार 20 अक्टूबर 2019 को रांची के हरमू मैदान में होने
हजारीबाग : राष्ट्रीय जनता दल के रविवार 20 अक्टूबर 2019 को रांची के हरमू मैदान में होने वाले जन आक्रोश रैली में हजारीबाग से भी बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे।जन अक्रोश रैली की तैयारी को लेकर स्थानीय आकाशदीप होटल में शुक्रवार को एक बैठक जिला अध्यक्ष संजर मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर दिनेश कुमार, शमसेर आलम, रौशन सिंह, नौशाद खान, नगर अध्यक्ष रमेश यादव, शाबान र•ा, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने कहा झारखंड सरकार जो छात्र, मजदूर, गरीब, किसान, युवा, शिक्षित बेरोजगारों की विरोधी है उसे अब यहां की भोली जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विपक्षी साथी मिल कर झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकगी। कहा सभी प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए जाएंगे।