आज योगदान देंगें डीआइजी और एसपी
हजारीबाग : डीआइजी पंकज कंबोज तथा चाईबासा से स्थानातंरित होकर हजारीबाग आए एसपी कन्हैया मयूर पटेल स
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 07:38 PM (IST)
हजारीबाग : डीआइजी पंकज कंबोज तथा चाईबासा से स्थानातंरित होकर हजारीबाग आए एसपी कन्हैया मयूर पटेल सोमवार को योगदान देंगे। पदाधिकारियों के आगमन और योगदान को लेकर पुलिस महकमा रविवार को भी सक्रिय रहा। एक साथ दोनो पदाधिकारियों के आगमन को लेकर डीआईजी कार्यालय व एसपी कार्यालय में तैयारी होती रही। ज्ञात हो कि आईपीएस पंकज कंबोज इसके पूर्व हजारीबाग एसपी के रुप में कार्य कर चुके है। वहीं आईपीएस मयूर पटेल भी हजारीबाग में बतौर प्रशिझु कार्य कर चुके है। दोनों पदाधिकारियों से जिले के लोगों का काफी उम्मीद है। डीआइजी भीमसेन टूटी इससे पूर्व यहां पुर्णकालिक डीआईजी थे। उनके जाने के बाद हजारीबाग रेंज का प्रभार चार्ज के रुप में साकेत कुमार के पास था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें