Move to Jagran APP

28 जून से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा

हजारीबाग : आगामी 28 जून से पवित्र अमरनाथ गुफा दर्शन यात्रा प्रारंभ होगी। अमरनाथ यात्रा का समापन 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 07:35 PM (IST)
28 जून से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा
28 जून से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा

हजारीबाग : आगामी 28 जून से पवित्र अमरनाथ गुफा दर्शन यात्रा प्रारंभ होगी। अमरनाथ यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा। एक माह तक चलने वाले इस यात्रा में शामिल होने के लिए 50 रुपये का बैंक शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकता है। यह जानकारी अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल व पूर्वी भारत इंचार्ज मनोज गोयल ने दी। बताया कि

loksabha election banner

पूरे भारत मे 440 अधिकृत बैंकों के द्वारा यात्रा पंजीकरण किया जा रहा है। झारखंड में धनबाद, देवघर, टाटा, चाईबासा, चास, रांची तथा हजारीबाग में बैंकों के माध्यम से यात्रा पंजीकरण कराया जा सकता है। कहा कि पंजीयन के लिए चिकित्सीय प्रमाण पत्र के साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है। पंजीकरण पूर्व से प्रारंभ है। अमरनाथ आने वाले भक्तों को हेलीकाप्टर की भी यात्रा की व्यवस्था कराई गई है। यात्रा करने के लिए हेलीकाप्टर की ऑनलाइन बु¨कग 27 अप्रैल से प्रारंभ है।

बालटाल से पंचतरणी का किराया 1600, पहलगाम से पंचतरणी का किराया 2751 रुपये निर्धारित किया गया है।

यात्रा पर 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते है। इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक समय की गर्भवती महिला भी इसमें भाग नहीं ले सकते। श्री मनोज ने बताया कि श्री अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल द्वारा विगत 21 सालों से कश्मीर स्थिति चंदनवाडी पहाड़ पर यात्रियों के लिए भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। हमारे भंडारे में रात्रि विश्राम, भोजन पानी की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, कम्बल की व्यवस्था, फलहारी के लिए अलग व्यवस्था, और यात्रियों के सभी प्रकार के दि़कत का समाधान करने की पूरी व्यवस्था रहती है। हमारे भंडारे में देश की कई राज्य के लोगों का समागम है, जिसमें झारखंड, बिहार, ओडि़शा, दिल्ली, हरियाणा आदि के लोग प्रमुख रूप से भागीदार रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.