Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई को, हजारीबाग में होगा प्रमंडलीय चुनाव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2022 07:09 PM (IST)

    प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई को हजारीबाग में होगा प्रमंडलीय चुनाव ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई को, हजारीबाग में होगा प्रमंडलीय चुनाव

    प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई को, हजारीबाग में होगा प्रमंडलीय चुनाव

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2022-24 के नये प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव 31 जुलाई को होगा। चुनाव को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से तिथि और नियमावली जारी कर दी है। यह जानकारी हजारीबाग जिला प्रभारी सुमेर सेठी ने दी। बताया कि प्रांतीय चुनाव विभिन्न 6 प्रमंडलों के चयनित जिलों में आयोजित होगा। सम्मेलन के चुनाव सत्र 2022-24 में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एक जुलाई होगा। बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में शत-प्रतिशत विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य अपना मतदान करेंगे। बताया कि प्रमंडलों के चयनित जिलों में प्रमंडलों के अंतर्गत जिला मारवाड़ी सम्मेलन शामिल होंगे। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, दुमका और पलामु स्थित प्रमंडलीय मुख्यालय में मतदान होगा। संचालन के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल कुमार केडिया व मनोज बजाज को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रमंडल से एक एक प्रतिनिधि जिनमे रांची प्रमंडल में ललित कुमार पोद्दार, धनबाद प्रमंडल में डीएन चौधरी, हज़ारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़, संथाल प्रमंडल में प्रदीप बाजला, पलामू प्रमंडल में बिनोद महलका एवं कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल को प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के लगभग 3000 सदस्य अपने अपने प्रमंडलों मे संविधान अनुरूप चयनित ज़िलों में मतदान की व्यवस्था की गई है, मतदान में शामिल होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रथम बार 6 प्रमंडल के 10 ज़िलों मे चुनाव प्रक्रिया संपन कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि समाज व संगठन की मजबूती हेतु मतदान में शामिल होकर चुनाव कार्य को सफल बनावें। प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने कहा की सभी सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र -पेन कार्ड, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड- दिखाना अनिवार्य है। चुनाव में सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठ जनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें